फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छर्रा में भी धान की आवक से 10 घंटे जाम, मंडी दो दिन बंद

विज्ञापन
 छर्रा-अतरौली मार्ग पर मंडी जाने के लिए जाम में फंसे किसान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक के चलते मंगलवार को भी 10 घंटे जाम रहा। मंडी प्रशासन ने जाम से निपटने के प्रबंध नहीं किए जाने से भी आक्रोश है। धान की लोडिंग-अनलोडिंग में भी समस्या आ रही है, जिसे देखते हुए छर्रा मंडी को एक और दो अक्तूबर को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




मंडी चल रही धान की खरीद में स्थानीय किसानों के अलावा कासगंज, एटा, बरेली, बदायूं एवं अन्य जिलों के किसान सुबह पांच बजे से ही आकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, मैक्स, मेटाडोर को लेकर कतार में लग जाते हैं। इससे सुबह सेे ही कस्बा के प्रमुख मार्ग अतरौली-छर्रा रोड पर जाम लग जाता है। मंगलवार को भी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जाम के कारण लोगों का निकलना मुश्किल रहा।



किसानों एवं व्यापारियों का आरोप है कि मंडी प्रशासन ने जाम से निपटने की कोई पहल नहीं की है। साथ ही मंडी में एक और गेट नहीं लगवाया है, जिससे जाम की समस्या हर साल की है। जाम के कारण मंडी में धान की आवक भी कम हो गई है।
विज्ञापन




मंडी में मंगलवार को करीब 35 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। गल्ला व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि जाम के कारण लोडिंग-अनलोडिंग, तोलाई रुक गई है। इसे देखते हुए मंडी को एक-दो अक्तूबर को बंद करने का निर्णय लिया है।





खैर मंडी में अब टोकन से अंदर जा सकेंगे किसान
खैर। मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण कस्बा में 14 घंटे से अधिक जाम लगने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और नई व्यवस्था् की है। इसके तहत एक अक्तूबर की देर रात से मंडी समिति के बने हुए नियम के अनुसार टोकन के माध्यम से धान के ट्रैक्टरों का का मंडी में प्रवेश गेट नंबर 1 से कराया जाएगा पुलिस व्यवस्था को भी एक नया रूप दिया है जिसके चलते जाम लगने की संभावना कम हो जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि मंगलवार को बारिश के चलतेे मंडी से लोडिंग के कार्य में बाधा पड़ी है, जिसके बुधवार की शाम तक हल होने की उम्मीद कम है।





उच्चाधिकारियों को जाम के बारे में पूर्व में ही अवगत कराया है। एसडीएम ने अतिरिक्त अस्थाई निकासी गेट की अनुमति दी है, शीघ्र ही गेट का निर्माण करा दिया जाएगा। बिना लाइसेंस के खरीद करने वालों पर कार्रवाई होगी। दिलीप सिंह, मंडी सचिव छर्राॉ




बोले आढ़तिया
कुछ लोग बिना लाइसेंस के मंडी के बाहर बैठ कर धान की खरीद कर रहे हैं, जो अनुचित है। मण्डी प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए। अनमोल गुप्ता, गल्ला व्यापारी छर्रा
विज्ञापन

बारिश के कारण खेतों में धान की निकासी रुक गई है, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को इसी के कारण धान की आवक खैर मंडी में कम रहेगी। मुकेश शर्मा, आढ़ती खैर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें