फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: हाथरस में 1719 विद्यार्थियों ने दी रसायन शास्त्र की परीक्षा, 29 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Tue, 28 Feb 2023 07:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली के केंद्र पर सभी 42 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आरपीएम पब्लिक स्कूल कोटा रोड हाथरस में 367 परीक्षार्थियों में से चार अनुपस्थित रहे। वहीं राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में 133 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और दो गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में मंगलवार को सात केंद्रों पर हुई सीबीएसई की परीक्षा में 12वीं के 1719 विद्यार्थियों ने रसायन शास्त्र की परीक्षा दी। वहीं, 29 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।

विज्ञापन


मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली के केंद्र पर सभी 42 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आरपीएम पब्लिक स्कूल कोटा रोड हाथरस में 367 परीक्षार्थियों में से चार अनुपस्थित रहे। वहीं राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में 133 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और दो गैर हाजिर रहे।

राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर हाथरस में 261 ने परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे। एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज हाथरस में 297 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और दो गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस के केंद्र पर 398 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद में 228 परीक्षार्थियों में से तीन गैर हाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें