फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इंप्रूवमेंट फॉर्म कल से भरेंगे, मई में होगी परीक्षा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड के कक्षा-10 के परीक्षार्थियों का इंतजार बुधवार को समाप्त हो गया। बोर्ड ने प्रथम चरण की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होते ही कहीं खुशी तो कहीं मायूसी का माहौल देखने को मिला। जहां बेहतर अंक पाने वाले परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे, वहीं कुछ छात्र अपनी उम्मीद के मुताबिक अंक न आने से थोड़े मायूस नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड ने इस बार दसवीं की परीक्षा दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया था, जिसकी अभिभावकों ने भी काफी सराहना की थी। इसी कड़ी में फरवरी माह में आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रथम चरण की परीक्षा हुई थी। अब बोर्ड ने दूसरे चरण की परीक्षा के लिए कमर कस ली है, जिसका आयोजन मई महीने में किया जाना तय है। बोर्ड स्तर पर इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छात्र अब पूरी एकाग्रता के साथ दूसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं।

सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के अंक कम आए हैं या जो अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प मौजूद है। अगले पांच दिनों तक कॉलेजों में इंप्रूवमेंट परीक्षा के फॉर्म भरे जाएंगे। जो छात्र अंक सुधार के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने संबंधित विद्यालयों में जाकर तुरंत संपर्क करें। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी छात्र को आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

Next
AU ऐप में पढ़ें