न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा के दो अलग-अलग जगहों से दो दिन के अंदर दो बाइकें चोरी हो गई है। दोनों ही घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक स्वामियों ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। जिसके आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दरअसल, कस्बा के मोहल्ला अग्रवाल निवासी अनुुुराग पाठक ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी शाम करीब चार बजे अज्ञात बदमाश बाइक चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार कस्बा के मोहल्ला बारहसैनी में एक आदमी दुकान पर नौकरी करता है।
दुकान के निकट ही उसकी बाइक खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उसकी बाइक चोरी कर ले गया। दोनों ही घटनाएं बाइक ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।