फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अवैध चल रहे नर्सिंग होम पर छापा, सील कराया, डेढ़ साल से अवैधानिक रूप से किए जा रहे थे प्रसव

Fri, 20 Feb 2026 12:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टीम को यहां एक वार्ड मिला, जिसमें चार बेड थे। एक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी बना रखा था। निरीक्षण में ओटी को देखकर लग रहा था कि यहां प्रसव हुए हैं, लेकिन झोलाछाप ने इस बात को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
टीम ने अवैध नर्सिंग होम किया सील - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ तहसील के गांव बाजिदपुर में डेढ़ साल से अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर लगातार शिकायतों के बाद 19 फरवरी को टीम ने छापा मारा। छानबीन में पता चला कि यहां न केवल गर्भवती महिलाओं की जांचें हो रही हैं, बल्कि प्रसव भी कराए जा रहे हैं।एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में टीम ने फर्जी अस्पताल को सील कर दिया।

विज्ञापन


बाजिदपुर के पास के ही एक व्यक्ति ने जनता दर्शन में डीएम के यहां शिकायत की थी। शिकायत में इस व्यक्ति ने कहा था कि गांव में एक फर्जी नर्सिंग होम संचालित है। इसके संचालक ने उनकी पत्नी का प्रसव कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन केस बिगड़ गया था। इसके बाद अलीगढ़ में ऑपरेशन से बच्चा हुआ था।

शिकायत पर डीएम ने एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एमआई आलम और बाजिदपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से इस नर्सिंग होम पर छापा मारा। बाजिदपुर रोड पर याशिका क्लीनिक के नाम से अवैध नर्सिंग होम संचालित मिला। टीम को देखकर वहां खलबली मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी इस क्लीनिक को डेढ़ साल से चला रहे हैं। इन लोगों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया। पूछताछ में वे न तो खुद के चिकित्सक होने का प्रमाण दे सके और न ही अस्पताल का कोई पंजीकरण दिखा सके।

टीम को यहां एक वार्ड मिला, जिसमें चार बेड थे। एक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी बना रखा था। निरीक्षण में ओटी को देखकर लग रहा था कि यहां प्रसव हुए हैं, लेकिन झोलाछाप ने इस बात को स्वीकार नहीं किया। उसके मोबाइल से अलीगढ़ व कासगंज के कुछ चिकित्सकों के नंबर भी लिए गए हैं। आशंका है कि ये उसके मददगार हो सकते हैं।

पूरी कार्रवाई की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई। डिप्टी सीएमओ डाॅ. एमआई आलम ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। क्लीनिक ऐसे स्थान पर है, जहां से अलीगढ़ व कासगंज जिला नजदीक है, इसलिए मंडलीय स्तर पर भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें