जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इनमें 1441 का हुआ परीक्षण हुआ। केंद्रों पर सर्दी, जुकाम व बुखार और त्वचा रोग से पीडि़त मरीजों की संख्या अधिक थी। चिकित्सक उन्हें दवा देने के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे थे।
जिले के तीस पीएचसी पर 33 चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। जिले में त्वचा संक्रमण के 221 मरीज निकलने। पेट रोग के 188, सांस संबंधी समस्या के 144, हॉयपरटेंशन के 45 व अन्य बीमारियों के 626 मरीजों को देखा गया। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से पीडि़त थे। इनमें बच्चों की संख्या अधिक थी। जिले में 217 बच्चों का परीक्षण किया गया। इनमें 80 प्रतिशत सर्दी व बुखार से पीडि़त थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 32 व डेंगू के 13 टेस्ट किए गए, लेकिन कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला।
- करीब दस दिन से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। इस बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकारी अस्पतालों की ओपडी में सर्दी, जुकाम व बुखार पीडि़त मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवा मौजूद है। - डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ ।