विकास भवन पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजते शिक्षक व अन्य कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। मौके पर विकास भवन परिसर में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जमकर गरजे। महाहड़ताल के दूसरे दिन वक्ताओं ने प्रदेश सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। इस हड़ताल के चलते स्कूलों में तालाबंदी रही।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी विभागों का सहयोग मिल रहा है। सरकार हमें कितना भी डराने का प्रयास करेगी, लेकिन हम डरेंगे नहीं। वक्ताओं ने कहा जेल भरो आंदोलन, प्रशासनिक कार्रवाईयों से हम डरने वाले नहीं है। मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विश्व मित्र, कलेक्टे्रट मिनिस्ट्रिीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शशीकांत गौतम, ने भी अपनी सहभागिता देते हुए अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर सुरेश चंद्र शर्मा, सरदार सिंह, सुनहरी लाल गौतम, संत कुमार, सचिन उपाध्याय, लोक प्रकाश, कमलेश बाबू, उमेश उपाध्याय, गोपाल दीक्षित, नीतेश कुमार, जुगेंद्र सिंह, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, केके गौतम, जुगेंद्र सिंह, यतेंद्र पाठक, आदि मौजूद थे।