फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अगर कोई परेशान करे तो घबराएं नहीं, मुकाबला करें

Sun, 26 Jul 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा के गुर सीखतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक प्रियांका सिंह ने छात्राओं से कहा कि जब कोई सड़क पर परेशान करे तो घबराएं नहीं, बल्कि उसे मुंहतोड़ जवाब दें। खुद की रक्षा करना सीखें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छेड़खानी और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अपराधी अक्सर लड़कियों को कमजोर मानकर निशाना बनाते है। ऐसे अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मार्शल आर्ट एक शानदार और बेहद असरदार कला है। इसे सीखकर छात्राएं न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकती हैं, बल्कि अपनी रक्षा भी खुद कर सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को पंच किक और ब्लॉकिंग के व्यावहारिक दांव-पेच सिखाए। उन्होंने बताया कि अगर कोई अचानक हमला कर दे तो बैग में मौजूद पेन या पिन भी एक हथियार बन सकता है। उन्होंने छात्राओं से इन तकनीकों का नियमित अभ्यास करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प डेस्क 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और डायल 112 के प्रयोग के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य सिम्मी जीत, वाइस प्रिंसिपल मीनू सलूजा, शिक्षिका हेमलता, मंजूरानी व सरोज शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें