फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पुरातत्व अफसरों को आई किले की याद

Thu, 11 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
दाऊजी मंदिर परिसर का निरीक्षण करते पुरातत्व विभाग के अधिकारी व एसडीएम सदर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियों को अब तेजी मिलेगी। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर की जर्जर स्थिति को भी अब दुरुस्त किया जाएगा। एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को मेला परिसर में होने वाले अन्य बडे़ जरूरी कार्यों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना था कि बडे़ कार्यों के लिए समय लगेगा। पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पुरातत्व विभाग आगरा के सहायक निरीक्षक ओमप्रकाश माहौर, अमित कुमार कुलश्रेष्ठ, आरके सिंह ने दाऊजी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर के पुजारी ने मंदिर की रसोई, मुख्य और पीछे के जर्जर गेट, परिक्रमा मार्ग, खराब सबमर्सिबल और अन्य कार्यों के संबंध में अवगत कराया।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मेला से पूर्व इन कार्यों को पूर्ण करा दिया जाएगा। एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने कहा कि मेला परिसर व मेला पंडाल में जलभराव की समस्या रहती है। मेला परिसर में इंटरलॉकिंग के संबंध में भी अवगत कराया। इस पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना  था कि मंदिर से संबंधित कार्य   मेला से पूर्व करा दिए जाएंगे अन्य कार्यों के लिए समय लगेगा और प्रस्तावों को अग्रेसित किया जाएगा। निरीक्षण में पुरातत्व विभाग के हाथरस प्रभारी रमेश राजपूत सहित अन्य लोग साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें