फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन: मांगा है दुआओं में, जपी दिन रात माला है, दुआएं इनकी ले लो जी, जिन्होंने तुमको पाला है

Sun, 19 Feb 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा की कवियत्री मीना शर्मा ने मां-बाप पर क्या खूब कहा है कि मांगा है दुआओं में, जपी दिन रात माला है, दुआएं इनकी ले लो जी, जिन्होंने तुमको पाला है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के कवि सम्मेलन में कवियत्री का स्वागत करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सिकंदराराऊ में शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी केंद्र राधानगर के तत्वावधान में हिंदी प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।आगरा की कवियत्री मीना शर्मा ने मांगा है दुआओं में, जपी दिन रात माला है, दुआएं इनकी ले लो जी, जिन्होंने तुमको पाला है कविता का पाठ कर समां बांध दिया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी नैना दीक्षित, ब्रह्माकुमार सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंकज गुप्ता ने कहा कि ब्रह्माकुमारियां समाज से कुरीतियां एवं व्यसनों को दूर करने में भारी योगदान कर रही हैं। मथुरा से पधारी कवयित्री श्रीमती सुधा अरोरा ने सरस्वती वंदना के बाद पढ़ा है सत्य जहां, बाबा है वहां है, प्रेम जहां, बाबा है वहां।

एटा के कवि कुशल कांत कुशवाहा ने मां बाप के संबंध में पढ़ा- जमीन पर रूप ईश्वर का मां बाप होते हैं। एटा के बीके सुभाष चौहान ने पढ़ा- तन दीपक मन बाती लिए बाबा आया है सबके लिए। प्रमोद विषधर ने पढ़ा- ओम का नाम ही सार का सार है, विश्व का ओम ही सिर्फ आधार है। चमचा हाथरसी ने पढ़ा- शिव बाबा को जानो परमपिता पहचानो। व्यंग्यकार देवेन्द्र दीक्षित शूल ने पढ़ा- धन कमा कर घर चलाना अच्छा काम है, पर दूसरों का दिल दुखा न धन कमाइए। टूंडला से पधारे वरिष्ठ कवि दिनेश कांत दोषी ने पढ़ा- दूषित है आसमां में, धरती में जल हवा में, आशा किरण बची है इस धर्म की ध्वजा तके।
विज्ञापन


इससे पहले विशिष्ट अतिथि हरपाल सिंह यादव, समाजसेवी व बबलू सिसोदिया का सम्मान अरुण सिसोदिया व रजनी सिसोदिया ने किया। दिनेश कांत दोषी टूंडला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें