फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 80 वर्ष के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने नेशनल मास्टर्स गेम्स में जीते तीन पदक

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र और मेडल के साथ सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शिव चरण सिंह चौधरी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सादाबाद। नौगांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य शिवचरण सिंह चौधरी ने पांचवी नेशनल मास्टर्स गेम्स में तीन पदक जीते हैं। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में पांच हजार मीटर दौड़ और गोला फेंक में स्वर्ण और भाला फेंक में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

वाराणसी में बीएचयू आईआईटी के खेल मैदान पर 11 से 14 फरवरी तक पांचवी नेशनल मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नगला घनी निवासी 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शविचरण सिंह चौधरी ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनहोंने बताया कि वर्तमान में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। युवा कड़ी, मेहनत और लगन से अपने आप को साबित कर सकते हैं। उन्हें लगातार कड़ी मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें