फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव से कोई ताल्लुक नहीं, तीन साल पुराना है फोटो : रामवीर

विज्ञापन
पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे उपाध्याय। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी के एक गांव में एक किसान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित के साथ पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस बारे में पूर्व मंत्री का कहना है कि कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता है। उनका कहना है कि गौरव से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। जो फोटो वायरल हो रहा है, वह भी करीब तीन साल पुराना है। उनका कहना है कि करीब तीन साल पहले गंगीरी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तब वह पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। रास्ते में अलीगढ़ जिले में ही एक जिला पंचायत सदस्य के भट्ठे पर रुके थे। तब यह युवक वहां आ गया था और उनके साथ फोटो खिंचवा लिए थे। उन्होंने मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए और इस परिवार को सुरक्षा दी जाए। मृतक के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें