फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौद्र रस्य में बदला हास्य रस, बेकाबू भीड़ ने मचाया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शनिवार को मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित पंडाल में लॉफ्टर शो का आयोजन किया गया। इसमें काफी भीड़ आ गई। मंच पर कलाकारों के पास पहुंचने के चक्कर में भीड़ अनियंत्रित हो गई। भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया।
लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस दौरान एक कुर्सी वहां बैठे अधिकारी को लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इससे वहां भगदड़ मच गई। काफी कुर्सियां टूट गई। आयोजकों की अपील के बाद भीड़ जाकर शांत हुआ।
विज्ञापन

लॉफ्टर शो का उद्घाटन रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू ने फीता काटकर किया। लॉफ्टर शो में कार्यक्रम में कॉमेडी कम संगीत का ज्यादा बोलबाला रहा। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने सात समंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई... गानों पर डांस किया। हरियाणवी सिंगर रेनुका पवार ने बावन गज का दामन पहर मटक के चलूंगी... से समां बांध दिया।
इस दौरान अतिथियों का छवि चित्र भेंट कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएमएस ईवेंट के कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद सिने अभिनेता व कॉमेडियन चंकी पांडे मंच पर आए। उन्होंने लाल दुपट्टे वाली नाम तो बता गाने पर दर्शकों के बीच जाकर डांस किया।
हरियाणवी सिंगर रेनुका पवार ने बावन गज दामन गाने पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। अनिल विंटो ने लोगों को खूब हंसाया। लोकेश गुर्जर ने में तो मैं पिल्ला पालूंगी चाहे मेरी जान चली जाए..., मुंह दिखे तेरा मुंह दिखे आदि गानों पर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी। इसके अलावा इवेंट कलाकारों ने अन्य गानों पर डांस किया। रजत सूद ने कामेडी से लोगों को हंसाने का प्रयास किया। कई कलाकारों को हूटिंग का भी शिकार होना पड़ा।
कार्यक्रम प्रवेश के लिए कई भाजपा नेताओं ने खाए धक्के
मेला श्री दाऊजी महाराज में हुए लॉफ्टर शो में भीड़ अधिक थी। इस दौरान अन्य लोगों के कई भाजपा नेताओं को कार्यक्रम प्रवेश के दौरान धक्के खाने पड़े। काफी देर तक प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान कुछ भाजपा नेताओं की तीखी नोकझोंक भी पुलिसकर्मियों से हुई।
विज्ञापन

मोबाइल से बनाया वीडियो, खूब ली गई सेल्फी
मेला श्रीदाऊजी महाराज में हुए लॉफ्टर शो के दौरान आए नामचीन कलाकारों की कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान युवाओं ने खूब वीडियो भी बनाया। जब वह मंच से लोगों के बीच में आए तो उन्होंने खूब सेल्फी भी ली। इस दौरान उनके सुरक्षा गार्ड भी काफी सतर्क दिखे।

लाफ्टर शो में प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें