फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के सासनी में कपास गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
हाथरस के सासनी में कपास गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
दाल मिल में लगी भीषण आग, भारी नुकसान
विज्ञापन

मिल परिसर में लगी कपास में अचानक लगी आग
दमकल ने लोगों की मदद से पाया आग पर काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। कस्बा के एक पुराने दाल मिल में रखी कपास में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठते देखकर इसकी जानकारी मिल मालिकों को दी गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निकांड से करीब 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
कस्बा के मोहल्ला छिपैटी में सालिगराम के नाम से पुराना दाल मिल है। वर्तमान में इस मिल में एक्सपेलर से तेल निकालने और कपास की उटाई का कारोबार होता है। इसे हितेश कुमार व राजेश कुमार पुत्रगण रमेशचंद्र कराते हैं। बताते हैं कि सब्जी मंडी में भी इनका आढ़त का कारोबार चलता है। शुक्रवार की रात को इस दाल मिल में कपास की उटाई एवं एक्सपेलर से तेल निकालने का कारोबार हुआ था। सुबह मशीन बंद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अचानक कपास में आग लग गई। सुबह लोग टहलने के लिए जा रहे थे। लोगों ने दाल मिल से धुआं निकलता देखा तो शोरगुल मचा दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मिल मालिक भी मौके पर आ गए। लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अग्निशमन विभाग की दमकल को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से छत एवं टीनशेड चटककर गिर गए। मिल मालिक कुछ भी कहने से कतरा रहे थे, लेकिन दमकल के सहायक उप निरीक्षक हरपाल शर्मा ने कहा कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें