फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी लगाई जाएंगी एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुख का कैंसर) से सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब पूरे प्रदेश में हर रविवार को आयोजित होने वाले ''मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले'' में भी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है, विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन







वैक्सीन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का सख्त पालन किया जाएगा। रविवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें वैक्सीन के साथ सीधे मेला केंद्रों पर पहुंचेंगी।



अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किशोरियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करें और उन्हें रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले तक लेकर आएं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है। डॉक्टरों के मुताबिक, 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को अगर सही समय पर एचपीवी वैक्सीन की खुराक दे दी जाए, तो भविष्य में उन्हें सर्वाइकल कैंसर के खतरे से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
विज्ञापन







दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला

एसीएमओ डाॅ. राजीव गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम तक 3758 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है। इस तरह जिला प्रदेश के दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दो दिन पहले तक 2969 टीके के साथ जिला तीसरे स्थान था। एक सप्ताह पहले 48वें स्थान पर था।








मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में एचपीवी वैक्सीनेशन लगाने की शुरुआत होने से ग्रामीण इलाकों तक पहुंच बढ़ेगी। लोग जागरूक हो रहे हैं तथा वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। इस पहल से कैंसर के खिलाफ लड़ाई को ग्रामीण स्तर पर एक बड़ी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


डाॅ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें