फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस होल्ड सर्वे में मिले स्कूल विहीन गांव

Mon, 18 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बेशक बेसिक शिक्षा विभाग अब तक जिले में किसी भी गांव के स्कूल विहीन नहीं होने का दावा करता रहा हो, लेकिन हाल ही में विभाग द्वारा कराए गए हाउस होल्ड सर्वे ने उसके इस दावे की पोल खोल दी है। सर्वे में अब भी नौ गांव मिले हैं, जहां विद्यालय नहीं हैं। सभी बस्तियाें में विभाग ने प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए बजट मांगा है, जिससे इन गांवों को स्कूली शिक्षा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार कानून के तहत जिले में हाउस होल्ड सर्वे कराया जाता है। सर्वे का मकसद सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा से जोड़ना है। सर्वे में स्कूल ड्रॉप बच्चे तो चिन्हित किए जाते हैं, साथ ही यह बच्चे किन परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं, इसके कारणों को जानने के प्रयास भी किए जाते हैं। इन समस्याओं का समाधान कर विभाग सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा से जोड़ने के प्रयास करता है।सर्वे के दौरान ही पता चला है कि जिले में नौ ऐसे गांव हैं जहां एक भी सरकारी प्राइमरी स्कूल नहीं है। जिसके चलते बच्चों को रोजाना तीन से चार किमी दूर के गांव में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। 
-सर्वे में नौ असेवित गांव सामने आए हैं। इन सभी में प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति मांगी जा रही है। स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालयाें का निर्माण करा दिया जाएगा।-देवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें