फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में नहीं बन पाया 100 मीटर का नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। नगरपालिका परिषद के बाहर पिछले दो माह बाद से बन रहा नाला अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते सुस्त गति से नाला निर्माण का कार्य होने से स्थानीय दुकानदार व हॉस्पिटल आने वाले मरीज व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में पिछली बोर्ड की बैठक में सभासदों ने सुस्त गति से नाला निर्माण कार्य होने पर रोष जताया था। नगरपालिका परिषद के श्याम गैस कंपनी से मसानी मंदिर के निकट तक नाला निर्माण कार्य हो रहा है। ठेेकेदार लगभग 100 मीटर के नाले का निर्माण दो माह में भी नहीं करा पाया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नाला निर्माण करने में लापरवाही बरती जा रही है। नाला भी उल्टा सीधा खोद कर डाल दिया गया है। दुकानों पर आने वाले ग्राहक व हॉस्पिटल आने वाले मरीज व तीमारदारों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि  शीघ्र ही नाले का निर्माण नहीं हुआ तो पालिका का घेराव का प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में पालिका चेयरमैन व ईओ से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें