फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से गिरा मकान, वृद्धा समेत तीन दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश से गिरा मकान, वृद्धा समेत तीन दबे
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। लगातार तेज बारिश से बुधवार की दोपहर में एटा रोड स्थित गांव भिसी मिर्जापुर में धोबी समाज के एक परिवार का मकान धराशाई हो गया। मकान के मलबे के नीचे दबकर एक वृद्धा व दो अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को मलबे से बाहर निकाला। काफी देर के इलाज के बाद वृद्धा को होश आया।
लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते गांव निवासी सुरेश दिवाकर का मकान दोपहर साढ़े तीन बजे भरभरा कर गिर गया। मलबे में भूदेवी (65 वर्ष) पत्नी किशोरी लाल व उनकी नाती व नातिनी दब गई। मकान गिरने की आवाज होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मकान की तरफ दौड़ पड़े तथा सामूहिक प्रयास कर मलबे के नीचे दबे तीनों को बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पीड़ित सुरेश दिवाकर काफी मेहनत से रुपये जोड़ कर एक ही कमरा बना पाया था वो भी गिर गया। भाजपा नेता ताराचंद्र राणा ने तहसील प्रशासन से अनुरोध किया है कि पीड़ित दलित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलवाया जाए ताकि उसका कमरा दोबारा बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें