फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अस्पताल की बिजली गुल, मरीजों ने झेली परेशानी

Wed, 26 Aug 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिजली न होने से पैथोलॉजी लैब के बाहर लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्रगतिपुरम फीडर में सोमवार रात आई खराबी के कारण मंगलवार को मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं जनरेटर पर रहीं। बीच-बीच में ओवरलोड के कारण जनरेटर बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक्स-रे व सीटी स्कैन में देरी हुई, जिससे मारामारी की स्थिति रही। वहीं पैथोलॉजी लैब पर भी गैलरी में मरीजों की लंबी लाइन लग गई। जिला अस्पताल के अलावा डीटीओ कार्यालय का इन्वर्टर सुबह ही जवाब दे गया था। इससे यहां अंधेरा छाया रहा। कर्मचारी व यहां टीबी की दवा लेने आने वाले मरीजों को गर्मी में बैठना पड़ा। टीबी अस्पताल व इमरजेंसी में जेनरेटर तो चला, लेकिन लगातार चलने के कारण बीच में बंद करना पड़ा। इस दौरान मरीज वैकल्पिक साधनों से हवा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें