फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू बीज की तैयारी में जुटा उद्यान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू बीज की तैयारी में जुटा उद्यान विभाग
विज्ञापन

2500 कुंतल आलू के बीज की निदेशक उद्यान को भेजी डिमांड
किसान भी आलू गढ़ाई की तैयारियों में लगे, आलू बीज के इच्छुक किसानों से मांगे गए आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उद्यान विभाग किसानों को आलू बीज उपलब्ध कराने की तैयारी में लग गया है। तभी तो 2500 कुंतल आलू के बीज की निदेशक उद्यान को डिमांड भेजी गई है। वहीं विभाग द्वारा आलू बीज लेने के इच्छुक किसानों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
आलू की फसल को लेकर जहां पर किसान अपनी तैयारी में लग गए हैं, वहीं पर उद्यान विभाग ने वर्ष 2019-20 के लिए 2500 कुंतल आधारित आलू बीज की मांग निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजी है। क्योंकि आलू बीज की बुवाई किसानों द्वारा माह अक्तूबर के द्वितीय सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। मांग के सापेक्ष आलू बीज का प्रजातिवार आवंटन एवं शासन द्वारा निर्धारित की गई दरें, शीघ्र ही मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि आलू बीज नगद मूल्य पर प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान प्रार्थना पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति एवं खेत की फर्द खतौनी के साथ अपना मोबाइल नंम्बर सहित कार्यालय दिवस में हतीसा भगवंतपुर स्थित उद्यान कार्यालय में उपलब्ध करा सकते है। प्रार्थना पत्र के आधार आलू बीज का वितरण पंजिका के क्रमांक के अनुसार प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर आलू बीज की उपलब्धता तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें