सांड़ से टकराई बाइक, दो लोग घायल
आगरा रोड स्थित रोडवेज कार्यशाला के पास हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा रोड स्थित रोडवेज कार्यशाला के निकट एक सांड़ से एक बाइक टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की सुबह सादाबाद के पट्टी बहराम मढ़ाका निवासी प्रदीप पुत्र नेतराम और बनवारीलाल पचौरी पुत्र राधाकृष्ण बाइक पर सवार होकर हाथरस आ रहे थे।
रोडवेज कार्यशाला के निकट अचानक से सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।