संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को रालोद नेताओं ने वार्ड-15 के गांव नगला चौधरी, नगला घनी, बरामई, खेड़ा बरामई, जंगला, अलिया, भूतिया और लोकेरा सहित कई गांवों का भ्रमण कर शहीदों की वीरांगनाओं और परिजनों का फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सम्मान पाकर किसी के आंसू छलक पड़े तो किसी ने अपनी व्यथा सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया।
रालोद के पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष और निवर्तमान जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी और उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत वार्ड नंबर 15 की प्रत्याशी शशि चौधरी ने नगला चौधरी में शहीद गजपाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी का सम्मान किया। नगला घनी में शहीद सुलेमान की मां शमीना, गांव बरामई में शहीद चंदन सिंह की मां और गांव जंगला में शहीद सुरेश कुमार की भाभी पूनम देवी का सम्मान किया।
गांव अलिया में शहीद जवाहर सिंह की भाभी सुषमा देवी और गांव अलिया में शहीद सत्यवीर सिंह की मां बसंती देवी का सम्मान किया। गांव गरीबा में स्वतंत्रता सेनानी रूप सिंह की प्रतिमा और गांव लोकेरा में शहीद विजयपाल सिंह की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, फौजी एनपी सिंह, सुरेंद्र सिंह हवलदार, रामसहाय चौधरी, महीपाल सिंह चौधरी, दीपू चौधरी, महाराज सिंह, देवकीनंदन, सुरेंद्र सिंह, हवलदार सत्तो चौधरी, धीरेंद्र सिंह, बजीर खां, अहमद अली, शहाबुद्दीन, चंद्रभान सिंह अग्रे, थान सिंह, ब्रजमोहन, निहाल सिंह, भगवती सिंह, चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, महाराज सिंह, इंद्रमोहन सिंह, हरिओम सिंह, रामवीर सिंह, मुख्त्यार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, आशीष ठैंनुआ, नितिन चौधरी, कुंजिल सिंह एडवोकेट, बहादुर सिंह, हरीराम, सोनू चौधरी, मनोज चौधरी, हरेंद्र सिंह, हरिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
गांव भूतिया में शहीद सत्यवीर की मां का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करतीं रालोद नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी श- फोटो : SADABAD