फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रहेगी सख्त किलेबंदी

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। होली को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलेभर में होली को लेकर निकलने वाले पंाच मेलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे और सभी मेलों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन


एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के मुताबिक जिन पांच मेलों को लेकर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उनमें चार मेले सदर कोतवाली क्षेत्र में 19, 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। जबकि एक मेला पुरदिलनगर में 26 मार्च को होगा। एसपी ने बताया कि त्योहार पर वाहन चेकिंग जारी रहेगी और बाइक नहीं दौड़ाने दी जाएगी। 

होली के लिए बनाया कम्युनिकेशन प्लान 
एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के मुताबिक पुलिस ने त्योहार को लेकर कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया है। जिलेभर में 1176 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस प्लान में सभी होलिका दहन के पास रहने वाले लोगाें को शामिल किया गया है। कोई अप्रिय घटना होने पर पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी हो सकेगी। इससे हालात पर जल्द काबू पाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक होगी
होली से पहले सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक भी होगी। इस बैठक में डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम और सभी थानों के एसओ मौजूद रहेंगे। त्योहार से पहले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। 

डीजे बजाने पर रोक नहीं: एसपी
एसपी अजयपाल शर्मा का कहना है कि होली पर डीजे बजाने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। बस निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि सदर कोतवाली में ही शुक्रवार को डीजे वालों को बुलाकर बैठक की गई। उन्हें किराए पर डीजे देने और बजाने के लिए मना किया गया है। 

होलिका दहन के मुहूर्त का विवाद नहीं
एसपी का कहना है कि होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर विवाद बना हुआ था। इसे लेकर विद्वानों के साथ पुलिस ने बैठक कर एक मुहूर्त पर आम राय कायम की है। अब मुहूर्त को लेकर कोई विवाद नहीं है। सभी जगहों पर एक ही समय पर होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें