होली और शब-ए-बरात को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें कर रहे हैं। साथ ही होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि होलिका दहन जिन स्थलों पर होता आया है, वहीं होगा। खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है। जिले को 34 सेक्टरों में बांटा गया है।
होलिका दहन सात मार्च को होगा, उसके अगले दिन धूल है। पुलिस प्रशासन पुराने रिकॉर्ड भी देख रहा है कि होली के दौरान कहां-कहां पर कब बवाल हो चुके हैं और इसमें किसकी भूमिका रही है। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है। होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जिले भर को 34 सेक्टर में बांटकर वहां अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट कर दिया गया है।