फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छायो होरी को अब रंग, बिरज में कान्हा आयो है

विज्ञापन
सिकंदराराऊ की डोला यात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर के बारहसैनी मोहल्ले स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से शुक्रवार दोपहर एक बजे रंगभरनी एकादशी मेले का आयोजन किया गया। मंदिर के अहाते में विकास देवा वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय बगिया बारहसैनी कमेटी अध्यक्ष ने सुसज्जित डोले में विराजमान श्री बांकेबिहारी जी की आरती कर यात्रा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे ऊंटों का काफिला था। इन पर सवार युवक अबीर- गुलाल तथा फूल बरसा रहे थे। इसके पीछे मथुरा की रास मंडली नृत्य कर रही थी। मध्य में भगवान शिव के औघड़ रूप में कलाकार थे। चार डीजे पर ब्रज के होली के गीतों की धुन बज रही थी। यात्रा पुरानी तहसील से मोहल्ला दमदमा, बड़ा डाकखाना, गौसगंज, मोहल्ला नौरंगाबाद, हुरमत गंज, राठी चौराहा, सब्जी मंडी से जीटी रोड पर पहुंची। पंत चौराहे, नगला लाला होती हुई बारह सैनी मंदिर पर संपन्न हुई।
यात्रा में अभिषेक सभासद, नीरज वैश्य, अखिल वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, निधीश राज, राज वार्ष्णेय, मुकेश, नरेश, जितेंद्र वार्ष्णेय, शिव कुमार, गणेश वार्ष्णेय और गौरव वार्ष्णेय उपस्थित रहे। एसडीएम संजय कुमार, सीओ जेएन अस्थाना, कोतवाल शिवकुमार शर्मा, पीएसी और पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें