गोविंद भगवान की डोलायात्रा से पूर्व आरती करते अतिथि। संवाद
- फोटो : samvad
रंगभरनी एकादशी के साथ ही गोविंद भगवान के रथयात्रा महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन रंगभरनी एकादशी के मौके पर शुक्रवार को शहर में डोलायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अबीर-गुलाल, इत्र व फूलों की बौछार के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालु फाग के गीतों पर झूमते नजर आए।
घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान से डोलायात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के बीच हुई। इस शुभारंभ दिनेशचंद्र गुप्ता एपैक्स दाल वालों ने किया। रथायात्रा अध्यक्ष मुकुल आनंद कातिब व कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांक वार्ष्णेय के अलावा रंजीव वार्ष्णेय, कुल्ली वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, दीपू वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, ईशू वार्ष्णेय, तरुण एडवोकेट, लब्बू वार्ष्णेय, हेमंत एडवोकेट आदि मौजूद थे। शहर के प्रमुख मार्गाें से भ्रमण करते हुए देर शाम डोला यात्रा जलेसर रोड स्थित आंधीवाल बगीची पर पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।