मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर दिनेश को एक अवैध तंमचा 315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित नगला मान्धाता वाले बम्बा के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध जनपद आगरा व जनपद हाथरस मे गैगस्टर,गुण्डा,आयुध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है ।
हाथरस जनपद में सादाबाद कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को मय तंमचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है । पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर पर हाथरस और आगरा में कई मामले दर्ज हैं।
सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि सादाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर दिनेश पुत्र महेन्द्र सिंह जाट निवासी ग्राम नगला सिधारी भाग कुरसण्डा को एक अवैध तंमचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित नगला मान्धाता वाले बम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर नम्बर 71(ए) अपराधी है । जिसके विरुद्ध जनपद आगरा व जनपद हाथरस मे गैगस्टर,गुण्डा,आयुध अधि0 जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।