फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में हिंदू-मुस्लिम कन्याओं की शादी

Sun, 19 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में आयोजित कन्यादान समारोह के दौरान खड़ी दुल्हनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बनवारीपुर स्थित श्रीबांके बिहारी सेवाधाम मंदिर परिसर में रविवार को श्री बांके बिहारी जी महाराज का 15वां प्राक्टयोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। इस मौके पर 15 युवतियों का सामूहिक कन्यादान कार्यक्रम हुआ। खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की युवतियों की शादी कराई गई। 
विज्ञापन


महोत्सव की शुरुआत भगवान बांकेबिहारी की प्रतिमा के पंचामृत अभिषेक से हुई। आयोजक ठा. अवधेश कुमार सिंह ने प्रतिमा का अभिषेक किया। इसके बाद शोभायात्रा पूरे गांव में बैंडबाजों के साथ निकाली गई। वहीं बांकेबिहारी मंदिर परिसर में 15 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया गया।

खास बात यह रही कि इस मौके पर दो मुस्लिम कन्याओं का भी निकाह कराया गया। पूरे गांव में शोभायात्रा और दूल्हों की बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज की रेशमा निवासी सादाबाद और नाजरीन कटरा सोमना अलीगढ़ का जामा मजिस्द के मौलाना मोहम्मद फरीद निजामी बरकाती द्वारा निकाह पढ़वाया गया।
विज्ञापन


बारातियों को समिति के पदाधिकारियों द्वारा शानदार दावत भी दी गई। शाम को सभी कन्याओं को भावभीनी विदाई भी दी गई। गांव के हर गली-मोहल्ले में हरे कृष्ण,हरे राम का संकीर्तन हो रहा था। बांकेबिहारी मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। 

इस मौके पर अवधेश जादौन, सीरध्वज सिंह जादौन, सुधीर सिंह जादौन, सुशील कुमार, सुनील कुमार जादौन, पं. कृष्णमुरारी दीक्षित, बसंत जादौन, बसंत स्वर्णकार, राहुल वार्ष्णेय, सुमंत किशोर सिंह, भानू डीलर, मनोज कुमार, यतेंद्र कुमार सिंह, जाहिद अली फौजी, शमशेर अली, सरारुद्दीन कुरैशी, मा. जगदीश शर्मा, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, उदयप्रताप बब्बू सहित तमाम लोग मौजूद थे।

इन नवयुगलों का हुआ पाणिग्रहण
नीलम संग पवन कुमार निवासी सराय अलीगढ़, शिरोमणि संग राहुल निवासी लाइन खेरिया हाथरस, रिंकी संग अशोक हीरापुर कासगंज, सुमन संग कुंवरपाल निवासी गढ़ी गिरधरा, नीरज संग संतोष फीरोजाबाद, प्रीति संग कांति कुमार निवासी मथुरा, हेमलता संग रूपेंद्र निवासी अलीगढ़, सोनम संग धर्मेंद्र बदनपुर मथुरा, कविता संग शिवकुमार निवासी कराहरी मथुरा, नीतू संग अविनाश निवासी रसूलपर फीरोजाबाद, काजल संग सुनील कुमार निवासी राजनगर हाथरस, रूप कुमारी संग निरोत्तम धनीपुर अलीगढ़, सोमवती संग छोटेलाल निवासी सेवली पलवल, रेशमा संग आमिर निवासी गीगला सादाबाद, नाजरीन संग इरफान कटरा सेमरा अलीगढ़ को परिणय सूत्र में बांधा गया।

शोभायात्रा के स्वागत में लगी होड़
बनवारीपुर में बांकेबिहारी की शोभायात्रा जैसे ही गांव के गली-मोहल्लों में पहुंची तो ग्रामीणों में इसके स्वागत की होड़ लग गई। किसी ने पुष्पवर्षा की तो किसी ने गुलाब या केवड़े का छिड़काव कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बांकेबिहारी के रथ को खींचने के लिए ग्रामीणों में होड़ रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें