फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी भाषा देश की शान है

Thu, 15 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले भर में गुरुवार को हिंदी दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखा। हिंदी शिक्षण संस्थाओं से लेकर सामाजिक संगठनों ने भी हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। सेठ फूलचंद बागला महाविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनंदा महाजन के द्वारा किया गया। यहां वक्ताओं ने हिंदी में कार्य करने का संकल्प लिया। संभाषण प्रतियोगिता में बीएड की ममता अग्रवाल के साथ बीएससी के इंतजार ने बाजी मारी।

प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने हिंदी उपयोग पर बल दिया। डॉ. कमला, डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. देवदत्त सिंह, डॉ. धमेंद्र सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. राम कृष्ण शर्मा, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. कृष्णानन्द त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. साहब सिंह, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. रमा शर्मा आदि ने हिंदी के प्रसार पर बल दिया। भाषण प्रतियोगिता में तान्या माहेश्वरी, शालू वर्मा, मनमोहन, काजल शर्मा, शुभांगी सारस्वत, प्राची रघुवंशी, नेहा सिंह, ममता अग्रवाल, नमिता सिंघल, रमा विजय आदि ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


हिंदी दिवस पर सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रार्थना सभा में बच्चों ने हिंदी की महत्ता पर नाटक प्रस्तुत किया। जिसे सभी ने खूब सराहा। स्कूल के प्राचार्य एसके सिंह ने विगत दिनों पहले हुए हैड ब्बॉय व हैड गर्ल के चुनाव परिणामों की घोषणा की, जिसमें ग्यारह के प्रशांत चौधरी हैड ब्बॉय व साक्षी शर्मा को स्कूल की हैड गर्ल बने। इसके अतिरिक्त स्कूल के चारों हाउसों के कैप्टन भी बनाए गए। येलो हाउस का कैप्टन देवकांत सैंगर, रेड हाउस का कैप्टन अनुज, ग्रीन हाउस का कैप्टन रोहित व ब्लू हाउस का कैप्टन रूपेश कौशिक को बनाया गया।

पंकज को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। स्कूल के प्राचार्य एसके सिंह ने देश की एकता और विकास हेतु हिंदी भाषा के प्रयोग पर बल दिया। इस मौके पर नवीन चंद शर्मा के साथ स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

मेला रिसीवर कैंप में हिंदी दिवस के मौके पर कक्षा पांच, आठ व 10 के विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ व व्याकरण की लिखित परीक्षा करा दी गई जिसमें तीनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कवि अनिल बाजपेयी, अनिल बौहरे, सरद लोकेश, निर्मल, हीरा लाल सुमन, सबरस गुडसानी, कुंवरपाल शर्मा, श्याम बाबू चिंतन, देवेंद्र दीक्षित शूल, देवेश मांसू, गाफिल स्वामी, ओमप्रकाश शर्मा, देवी सिंह निडर आदि ने काव्य पाठ किया। हिंदी विद्वान डॉ. राकेश कुमार, डॉ. विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. राकेश सक्सेना, केके राघव को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधागोविंद पाठक व संचालन नरेंद्र शर्मा नरेंद्र ने किया।

कार्यक्रम में चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, शिवेंद्र दीक्षित, मुनी सिसोदिया, रिषी सिसोदिया, विवेकशील राघव, महेश यादव, संघर्षी आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें