फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट से नंबर और विषय गायब

Thu, 15 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज में त्रुटिपूर्ण अंकतालिका आने पर प्राचार्य को ज्ञापन देने जाते छात्र-छात्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि की लापरवाही से छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। विवि ने पीसी बागला महाविद्यालय में अध्ययनरत करीब 98 छात्र-छात्राओं की बीएएसी द्वितीय वर्ष की मार्कशीट से फिजिक्स विषय और उसके नंबरों को ही गायब कर दिया। इसके अलावा केमिस्ट्री विषय के तीसरे पेपर के नंबरों के स्थान पर एमडब्लू अंकित कर दिया।
विज्ञापन


इससे परेशान काफी छात्र छात्राओं ने बुधवार को प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मेें इन छात्र छात्राओं ने कहा कि अधूरी मार्कशीट की वजह से उनका भविष्य संकट में है। कई बार वह कॉलेज में भी इस समस्या की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ज्ञापन में प्राचार्य से मांग की गई कि वह अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए उनकी समस्या का समाधान कराएं, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

इस मौके पर ललित चौधरी, मोहम्मद  इंतजार, दीपक शर्मा, देवेंद्र चौधरी, सौरभ तिवारी, हिमांशु, शेष कुमार, दिव्या, अंजली, जीतेश, शिवानी आदि थे। इधर, प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि विवि से आ रही कई क्लासों की मार्कशीटों में खामियां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर उन्होंने विवि के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें