अतरौली से सवारी लेकर अलीगढ़ जा रहा एक तेज रफ्तार टेंपो क्षेत्र के कलाई रजबहा के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, पांच लोग घायल हो गए।
हादसे में अतरौली के काजीपाड़ा मोहल्ला निवासी शाहिद खां (55) हाल निवासी जीवनगढ़ थाना क्वार्सी की टेंपो के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई ,जबकि हाथरस के आवास विकास कॉलोनी निवासी दंपती लाहौर सिंह व आशा देवी, खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी शकुंतला देवी घायल हो गईं, जिन्होंने सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया। वहीं अन्य सवारियां अन्य टेंपो आदि वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार शव को मोर्चरी भेज दिया है, अभी कोई तहरीर इस संबंध में नहीं मिली है।