आगरा रोड स्थित गैलेक्सी होटल के सामने बुधवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय शिवम की मौके पर मौत हो गई। कार बाइक को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई।
रात 10 बजे शिवम और उसका दोस्त विकास निवासीगण नवीपुर अपने घर से बाइक से बाजार आए थे। घर लौटते समय रास्ते में गैलेक्सी होटल के सामने चामड़ गेट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों बाइक दूर जा गिरे। इसके बाद कार एक हथठेला में टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। कार के कहर को देखकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गी।
जैसे ही कार के पास लोग पहुंचे तो कार चालक मौके से भाग गया। लोगों ने पुलिस को बुलाकर बागला जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। विकास की हालत गंभीर है। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार स्वामी की तलाश की जा रही है।