फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

Fri, 11 Jul 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगला भुस तिराहे पर खड़े ट्रक से बाइक के टकराने से बुधवार रात को बाइक सवार हेमराज (25) की मौत हो गई। हादसे में मृतक का चचेरा भाई संजू घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव पथरिया निवासी हेमराज पुत्र दौलतराम अपने चचेरे भाई संजीव उर्फ संजू के साथ बाइक पर बुधवार रात को संभल से आगरा जा रहे थे। दोनों भाई आगरा में चल रहे मेट्रो ट्रेन के प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। रात करीब एक बजे नगला भुस तिराहे पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर वाहन सवार रुक गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया। संजीव को अलीगढ़ रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चला रहे हेमराज ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। बारिश होने की वजह से दोनों ने छाता लगा रखा था। आशंका है कि इसी वजह से बाइक ट्रक से टकरा गई। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें