फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी में एक साल से हाईमास्ट लाइट खराब

Fri, 27 Mar 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मंडी समिति में खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित कृषि मंडी समिति में सब्जी मंडी के पास लगी हाईमास्ट लाइट पिछले एक साल से खराब पड़ी है। इस कारण रात के समय मंडी परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिससे आढ़तियों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक लाइट ठीक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन







मंडी के आढ़तियों का कहना है कि इस बारे में कई बार मंडी अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई और बैठकों में भी मामला उठाया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। लाइट खराब होने के कारण रात में माल की लोडिंग-अनलोडिंग में दिक्कत होती है।



सुबह सब्जी लेकर आने वाले किसानों को भी अंधेरे में काम करना पड़ता है। मंडी सचिव गौरव सिंह का कहना है कि खराब लाइट को ठीक कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है और जल्द ही इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन











मंडी में पीछे की ओर लगी हाईमास्ट लाइट करीब एक साल से खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।



-देवकुमार, आढ़ती










लाइट खराब होने के कारण रात में अंधेरे में माल की लोडिंग नहीं हो पाती। सुबह सब्जी लेकर आने वाले किसानों को भी दिक्कत होती है। इस लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन




-लव कुमार, आढ़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें