फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ही तय करेगा उपचुनाव में प्रत्याशी

Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद इगलास, टूंडला आदि सीटों पर होने वाले उपचुनाव में किसे चुनाव लड़ाना है, इसे लेकर जल्द ही भाजपा हाईकमान फैसला लेगी। यह  बात भाजपा के बृज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने सदर विधायक हरीशंकर माहौर के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उल्लेखनीय है कि इगलास विधायक राजवीर दिलेर के सांसद बनने के बाद अब यहां उपचुनाव होना है। इसके अलावा प्रदेश में 11 विस सीटों पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस हिसाब से 2014 में 2019 की कार्य योजना तैयार की थी। उसी हिसाब से अब 2019 में 2024 की कार्य योजना पार्टी तैयार कर रही है। पार्टी की इस शानदार जीत के लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने दिन रात मेहनत की और सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। 

इस मौके पर बृज क्षेत्र के अध्यक्ष माहेश्वरी का जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगराध्यक्ष मोहन पंडित, हरीशंकर राना, राजेश सिंह गुड्डू, विशाल गुप्ता, सुरेश चौधरी, रविंद सिंह सेंगर, विशाल दीक्षित आदि भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें