फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: 35 मिनट तक हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी-उमस से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

Mon, 10 Aug 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में भीषण गर्मी व उमस के बाद आधा घंटे से अधिक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। बारिश से शहर के कई जगहों पर पानी भर गया। इसने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन
झमाझम बारिश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में 10 अगस्त शाम करीब 35 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश से कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे। दोपहर में उमस इतनी बढ़ गई थी कि पंखे-कूलर भी बेअसर थे। शाम होते-होते मौसम बदला और ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। 

हालांकि, इस बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। मात्र आधे घंटे की बारिश के बाद ही कमला बाजार, सादाबाद गेट और आगरा रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव हो गया। स्थानीय निवासियों ने नालियों की सही सफाई न होने को जलभराव का मुख्य कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें