फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में लू का अलर्ट, 46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Sat, 16 May 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 20 मई के बीच जिले में तीव्र लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक होगा।
विज्ञापन




अगले पांच दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 16 मई को हल्की बूंदाबांदी (1.0 मिमी) हो सकती है, लेकिन इसके बाद बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति भी 19 किमी प्रतिघंटा तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे गर्म हवाओं के झोंके सामान्य से अधिक तेज महसूस होंगे।



कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि खड़ी फसलों और सब्जियों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव केवल शाम के समय ही करें। फसलों की कटाई सुबह जल्दी या देर शाम को ही निपटा लें।
विज्ञापन




सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच खेतों में काम करने से बचें। बाहर निकलने पर सिर को कपड़े या गमछे से जरूर ढंकें। आम के फलों को गिरने से बचाने के लिए बागों की सिंचाई जारी रखें। तैयार सब्जियों (कद्दू, लौकी, खीरा आदि) की तोड़ाई कर उन्हें तुरंत बाजार भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें