हाथरस जनपद में सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आधुनिक हीट वेव वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में लू से प्रभावित मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हीट वेव वार्ड तैयार किया गया है। लू लगने पर इसी वार्ड में मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस वार्ड में कई बेडों के अलावा पानी, एयर कूलर, एसी आदि की व्यवस्था की गई है।