फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंप में पांच कैडेटस की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान स्थित बाबा सौदान सिंह वीरमती देवी कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैंप के दौरान रविवार की शाम अधिक गर्मी की वजह से पांच केडेट्स की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीएम संजय कुमार भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए और बच्चों का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बाबा सौदान सिंह वीरमती देवी कॉलेज में 11 से 19 जून तक एनसीसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 11 कॉलेज के करीब 300 कैडेटस हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को भी कैंप चल रहा था। शिविर चल रहा था तो इसी दौरान कैैडेटस दीप्ती निवासी सेखुपुर अजीत, रिजवाना निवासी हीरपुर इगलास, कशिश निवासी बारपुर मुरसान, साक्षी निवासी सादाबाद, प्रवल निवासी नगला अलगर्जी की तबीयत खराब हो गई। कॉलेज स्टॉफ द्वारा उन्हें उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद उन्हें वापस कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें