4 मई की देर रात दो व्यक्तियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों ही लोगों को परिजन इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक दोनों की मौत हार्टअटैक से हुई है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी मनोज शर्मा (55) पुत्र जगदीश की 4 मई की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड तमना गढ़ी निवासी मवासी राम (50) पुत्र कारेलाल को 4 मई की रात अचानक सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक दोनों ही व्यक्तियों की मौत हार्टअटैक से हुई है। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर वापस घर चले गए।