फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: बालियां और चेन उतार कर मिल सका प्रवेश, हाथरस में तीन केंद्रों पर 1061 परीक्षार्थी हुए शामिल

Mon, 06 May 2024 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल व एसएसडी पब्लिक स्कूल में नीट की परीक्षा हुई। दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षार्थियों को कान की बालियां गले का लॉकेट आदि उतारने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन
एसएसडी पब्लिक स्कूल से नीट की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानों में बालियां व गले से चेन उतार कर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका। हाथरस में तीन केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा में 1061 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन


मेडिकल, डेंटल, आयुष, नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट का आयोजन किया जा रहा है। 5 मई को राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल व एसएसडी पब्लिक स्कूल में परीक्षा हुई। दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षार्थियों को कान की बालियां गले का लॉकेट आदि उतारने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका। परीक्षा के जिला समन्वयक महेश चंद्र दुबे ने बताया कि तीनों केंद्रों पर 1085 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में 1061 परीक्षार्थी उपस्थित और 24 अनुपस्थित रहे। 

मैंने परीक्षा की तैयारी पहले से ही कर रखी थी। मेरी परीक्षा अच्छी हुई है, बाकी अब परिणाम बताएगा। - कशिश, परीक्षार्थी

विज्ञापन

कुछ प्रश्रों को हल करने में काफी दिमाग लगाना पड़ा। कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही। परिणाम अच्छा रहेगा। -सुनीता, परीक्षार्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें