फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से महिला की मौत, स्वास्थ्य टीम पहुंची गांव
विज्ञापन

डेंगू से मौत होने की जानकारी मिलने से मची विभाग में खलबली
चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में घर-घर हैं बुखार के रोगी
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव, पांच मरीजों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में डेंगू से मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए। सीएमओ अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। यहां पर हर घर में बुखार के रोगी पाए गए। टीम ने साल बुखार के रोगियों की डेंगू की जांच की गई। 70 रोगियों की मलेरिया की स्लाइड बनाई गई। पांच गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया।
चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के निकट स्थित कछपुरा गांव में बुखार का प्रकोप है। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी मरीज डेंगू से पीड़ित हैं, जिनमें से अजीत सिंह की पत्नी नीलम (20 वर्ष) की शनिवार को डेंगू के कारण मौत होना बताया गया है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची तो अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और रविवार की सुबह सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर अपनी टीम के साथ गांव कछपुरा पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर बुखार के 242 मरीजों को देखकर उन्हें दवा दी गई। इनमें से बुखार के 70 रोगियों की मलेरिया की स्लाइड बनाई गई। डेंगू संभावित सात मरीजों की डेंगू की जांच की गई। पांच गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। जिनमें कीर्ति पुत्र जनक सिंह, पूजा पत्नी पंकज गोस्वामी, रीनू पत्नी तोशेंद्र, मधुर पुत्र मनोज के नाम शामिल हैं। इनके अलावा सासनी के अमित कुमार को भी डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
गांव में डेंगू से मौत होने और बुखार का प्रकोप की सूचना मिली थी। मैं खुद टीम के साथ गांव गया। यहां पर बुखार के रोगियों को दवा का वितरण किया गया। मलेरिया की स्लाइड भी तैयार की गई हैं। सात डेंगू संभावित रोगियों की डेंगू जांच के लिए सेम्पल लिए गए। पांच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब गांव में सामान्य स्थिति है।
विज्ञापन

-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
हमारे अस्पताल में डेंगू और संक्रामक रोगी वार्ड है, जिसमें आज कछपुरा के पांच, सासनी और हाथरस जंक्शन क्षेत्र के डेंगू संभावित लोगों को भर्ती किया गया है। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। हम अपने स्तर से भी इन सभी रोगियों की डेंगू की जांच कराएंगे, ताकि उनकी जांच और हमारे यहां की जांच का मिलान किया जा सके और रोगियों को सही उपचार दिया जाए सके।
-डॉ. आईवी सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें