कस्बे में निजी संस्था द्वारा लगाए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार करते डॉकटर।
- फोटो : amar ujala
बारिश के मौसम के बाद बीमारियों का प्रकोप जोरों पर है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों का जीना भी मुश्किल हो रहा है। यही हाल कस्बा पुरदिलनगर का है, यहां घर-घर में बुखार से पीड़ित लोगों की चारपाइयां पड़ी हुई हैं।
पैरों में असहनीय दर्द की वजह से लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, लोगों और जनप्रतिनिधियों के बार-बार कहने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर कभी हड़ताल तो कभी कस्बे की अधिक दूरी होने का राग अलाप रह हैं। हालांकि कुछ दिन पूर्व महज एक चिकित्सक को लेकर कैंप लगाया लेकिन वो एक मोहल्ले तक सिमट कर रह गया।
इस संबंध में सिकंदराराऊ सीएचसर प्रभारी डॉ. के के शर्मा का कहना है कि पुरदिलगनर उनके यहां नहीं हैं वहां के मरीजों से गांव पोरा जाना चाहिए। फिर भी वह टीम भेज कर इलाज कराएंगे। उधर, हसायन सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन का कहना है कि डाक्टर हड़ताल पर हैं।
निजी प्रयासों कस्बे की इंकलाब कमेटी ने आगरा के निजी एफएच मेडिकल कॉलिज की टीम बुलाकर बीमारों का परीक्षण करा दवा वितरित कराईं। इस दौरान वहां मरीजों की भीड़ लग गई। मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन हाजी रिजवान के नेतृत्व में डॉ. प्रेम, सुशील, प्रभाकर, गौरवेंदर ने मरीजों को देखा।