फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने का जखीरा पकड़ा

Sun, 11 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
कंजड़ कालोनी में पकड़ी गई अवैध कच्ची शराब व लहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पुलिस ने आबकारी पुलिस के साथ मिलकर नगला शीशग्राम में नकली शराब बनाने का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो आरोपी भाग जाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसआई अनिल कुमार सिंह के मुताबिक गांव में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। आबकारी इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण व कांस्टेबल देवराज को साथ लेकर पुलिस ने छापेमारी की।
मौके पर शराब के 72 पौवे, शराब की नामचीन कंपनी के दो हजार रेपर, ढाई हजार होलोग्राम, 550 ढक्कन, 180 पौवे की  खाली शीशी पुलिस को  मिली।

इसके अलावा पुलिस को ढक्कन सील करने वाली मशीन, दो डाई व दो बाइक भी मौके से  मिली हैं। आरोपी उदयवीर सिंह  उर्फ  ऊदल सिंह पुत्र नूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से उसका बेटा भोला व एक अन्य साथी दीपक भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।
विज्ञापन


छापेमारी करने वाली टीम में एसएसआई अनिल कुमार सिंह के अलावा एसआई हेमंत राघव, एचसीपी नरेंद्र, यदुवीर सिंह, कांस्टेबल अनिल व पुरा चौकी के सभी पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें