फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सक-कर्मियों के अवकाश रद्द

Thu, 13 Mar 2025 11:13 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग ने चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को 24 घंटे मरीजों को आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

होली पर आकस्मिक मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है।सभी चिकित्सा अधीक्षकों अपने स्तर से अपने ब्लॉक में संचालित निजी अस्पतालों के प्रबंध तंत्र से समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी सीएचसी पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए दो एंबुलेंस सभी सुविधाओं के साथ 24 घंटे तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टॉक कर दिया गया है। इधर, जिला अस्पताल में अलग वार्ड तैयार किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि होली पर सड़क दुर्घटना या मारपीट में घायल मरीजों को इस वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन


-

होली के त्योहार पर कच्चे व पक्के रंगों को छुड़ाने के सुरक्षित उपाय
- चेहरे व हाथ-पैरों पर नारियल का तेल या कोई क्रीम लगाएं।
- त्वचा को रंगों के सीधे संपर्क में आने से बचाने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- रंगों को छुड़ाने के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल करें।
- दूध और शहद से रंगों को सुरक्षित रूप से छुड़ाने का प्रयास करें।
- रंग छुड़ाने के लिए हल्के साबुन व गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
-
वर्जन-
होली को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। सभी एमओआईसी को अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें