फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, अंगूठा काटा

Thu, 13 Mar 2025 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

संजय सिंह का कहना है कि रात को गांव का ही एक व्यक्ति आंबेडकर पार्क में बैठकर शराब पी रहा था। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने अपने भाई, पिता व एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडों व सरिया से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल हालत में भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला बेरिया स्थित आंबेडकर पार्क में 12 मार्च की रात शराब पीने का विरोध करने पर आरोपियों ने भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से न केवल उनको पीटा, बल्कि चाकू से उनके हाथ का अंगूठा काट दिया। इससे वह घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 
नगला बेरिया निवासी संजय सिंह का कहना है कि 12 मार्च की रात को गांव का ही एक व्यक्ति आंबेडकर पार्क में बैठकर शराब पी रहा था। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने अपने भाई, पिता व एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडों व सरिया से उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आरोपियों ने चाकू से उनके हाथ का अंगूठा काट दिया। 

मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में संजय सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें