न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद दोनों ही प्रत्याशी अपनी जीत के आंकड़ों को फिट करने में जुटे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हालांकि दोनों प्रत्याशियों की नाम वापसी की उम्मीद न के बराबर है। वहीं तीन जुलाई को मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देेश पर 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला प्रशासन की ओर से नामांकन दाखिल कराए गए। यहां जिले में भाजपा, सपा व रालोद संयुक्त प्रत्याशी ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए। जिले में भाजपा प्रत्याशी के रुप में सीमा उपाध्याय व रालोद व सपा की संयुक्त प्रत्याशी के रुप में शशि चौधरी चुनाव मैदान में हैं।
दोनों प्रत्याशियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए आंकड़े फिट करना शुरू कर दिया है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। हालांकि दोनों में से किसी भी प्रत्याशी के नाम वापसी के आसार नहीं हैं। वहीं तीन जुुलाई को कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान व मतगणना की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से इंतजामों को दुरुस्त कर लिया गया है।