न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार एसटी की आबादी शून्य है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों पर जातिगत परिसीमन के लिए शासन स्तर से आबादी का जो ब्योरा मांगा गया था। पंचायतराज विभाग की ओर से 2011 की जनगणना के आधार जातिगत ब्योरा भेजा गया। इस ब्योरे में जिले की 38 ग्राम पंचायतों में एसटी की आबादी को दर्शाया गया था।
इस आधार पर शासन की ओर से वर्तमान आबादी के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी थी। डीएम के निर्देश पर पंचायतराज विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने अपनी सत्यापित रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार जिले में एसटी की आबादी शून्य है।