न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
समायोजन के खिलाफ कोर्ट गए शिक्षक-शिक्षिकाओं को राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने जिला स्तरीय समिति पर निर्णय छोड़ दिया है। समिति द्वारा अंतिम निर्णय लेने के बाद बीएसए ने 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
इसमें चंद्रशेखर शर्मा यूपीएस गढ़ उमराव, गजेंद्र सिंह यूपीएस धानौटी, ऊषा कुमारी फरौली, सरोज कुमारी रुहेरी, सुमन शर्मा बरसै, पूनम सक्सेना हनुमान चौकी नंबर दो, गायत्री शर्मा यूपीएस दरियापुर, पल्लवी चतुर्वेदी यूपीएस सासनी, रतनेश यूपीएस मिरगामई, संगीता सेंगर यूपीएस निनामई, हेमलता यूपीएस बरसै, उरमेश कुमारी सुमरत गढ़ी, दीप्ति शर्मा हनुमान चौकी नंबर दो, नाहर सिंह देदामई, गजेंद्र कुमार मोहरिया, लता शर्मा पैकवाड़ा, नीतू गर्ग गिजरौली, नवनीत कुमार लाखनू, शालिनी गढ़ी तमना, रश्मि सेंगर गढ़ी तमना, एनीला कुमारी पापरी, सपना सिंह जोगिया, रेखा रानी गढ़ी तमना, दीपिका गोयल बिसाना, नीरज कुमारी टुकसान, नीलम कुमारी चितावर, अर्चना मोहनपुर को निलंबित किया गया है।
सरप्लस 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं का समायोजन जिला स्तरीय समिति के निर्णय के बाद किया गया था। इसके विरुद्घ ये सभी कोर्ट चले गए, जबकि कोर्ट ने निर्णय जिला समिति पर छोड़ दिया है। इन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई मौके दिए गए, लेकिन इसके बाद भी कार्यभार ग्रहण न करने पर इन सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
-मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी