फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक की हत्या, आलू के खेत में मिला शव

विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला बाग में हुई घटना में मृतक युवक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग नौगांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह जब उसका शव एक आलू के खेत में पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसएचओ शिव कुमार शर्मा और सीओ ब्रह्म सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। फोंरेंसिक टीम और डॉग स्क्यावड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
गांव नगला बाग निवासी करीब 23 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र स्व. योगेंद्र सिंह सोमवार की शाम करीब आठ बजे खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला था। मंगलवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि एक युवक खेत में पड़ा हुआ है। उसका मुंह जमीन की तरफ है। जब ग्रामीणों ने इस युवक के चेहरे को देखा तो पता चला कि वह गांव का ही प्रवीण है और मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए और प्रवीन के शव को देखकर उनमें कोहराम मच गया। प्रवीण अपनी मां का इकलौता पुत्र था। बाद में सूचना पर एसएचओ शिव कुमार शर्मा, सीओ ब्रह्म सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जांच-पड़ताल की। मृतक युवक प्रवीण के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से की गई चोट के निशान थे। पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक प्रवीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में मृतक के चाचा हाकिम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल की है। घटना की तहकीकात की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें